• Thu. Nov 19th, 2026

मंगलौर मेंअस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

ByAkeel Ahmad

Nov 19, 2026

मंगलौर

मंगलौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर ने कई निजी अस्पतालों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर अस्पतालों में वे डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिले, जिनके नाम अस्पतालों में दर्ज थे।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनियमितताएं मिलने पर कई अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर यानी ओटी को सील कर दिया। वहीं अस्पताल संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अल्टीमेटम भी दिया गया है।
एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर का कहना है कि कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टरों के नाम दर्ज हैं, जो अस्पताल से काफी दूरी पर रहते हैं। इस तरह की लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि अस्पतालों में मानकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.