• Fri. Nov 20th, 2026

दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

ByAkeel Ahmad

Nov 14, 2026
  1. मंगलौर

दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज, मंगलौर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में बी एस आई ग्रुप के चेयरमैन सौरभ भूषण शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और लघु नाटिका जैसे रंगारंग अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।
मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हीने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने और अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सौरभ भूषण शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। चेयरमैन मनोज शर्मा ने अतिथियों को बुके देकर व शाल ओढाकर, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। समारोह में कालेज संस्थापक धन प्रकाश शर्मा, प्रियोधा शर्मा, डायरेक्टर दीपा शर्मा, शरद शर्मा, भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता, अमित कुमार पालीवाल,नरेद्र कुमार, शुभम सिंह, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा,उजैर अहमद, रफत बानो, सतीश शर्मा, अक्षय राठौर, रेशमा परवीन, अल्का शर्मा, अर्शी, शबीना, महिमा, सुमायला, इकरा ज़बी, सुमित कुमार, डुसना, अलीशा आदि मौजूद रहे।
बोर्ड मेरिट टॉपर आरजू पुरुस्कृत
उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में स्थान बनाने वाली इंटर की छात्रा आरजू को शिक्षा निदेशक सिमल्टी ने ट्राफी, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.