• Fri. Mar 27th, 2026

लक्सर पुलिस द्वारा हिस्ट्री शीटरो की कराई गई परेड

ByAkeel Ahmad

Nov 23, 2023

लक्सर
लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरो की परेड ली गई। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी मौजूदा हिस्ट्रीशीटर मौजूद रहे। सभी से उनके द्वारा वर्तमान में किया जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए कड़ी हिदायत दी गई कि यदि किसी भी अपराध में उनकी सन्लिप्ता होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी व थाना क्षेत्र में जो भी कार्य कर रहे हैं उसका विवरण कोतवाली लक्सर को अवगत कराये जाने व अपनी उपस्थिति कोतवाली लक्सर में हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर में अंकित कराए जाने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त विगत 20 वर्षो से अपराध मे संलिप्त न होने वाले ऐसे हिस्ट्री शीटर जो वृद्ध अथवा बीमार चल रहे है, की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।परेड मे उपस्थित हिस्ट्रीशीटरो को अवगत कराया कि किसी भी अपराध की कोई भी पुनरावृति पाई गई तो उसके विरुद्ध जिला बद की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.