• Thu. Sep 24th, 2026

महज पंद्रह हजार रूपये की उधारी पर किया दोस्त का कत्ल 

ByAkeel Ahmad

Aug 28, 2026

महज पंद्रह हजार रूपये की उधारी पर किया दोस्त का कत्ल

बीतो दिनों रजवाहे से मिले अज्ञात शव का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है दोस्तो ने महज 15 हजार रूपये की उधारी न चुकाने पर दोस्त की पानी में डुबाकर हत्या कर दी। एसपी शेखर चंद सुयाल ने मंगलौर कोतवाली मे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विगत 23 अगस्त को मंगलौर क्षेत्र के टिकोला रजवाहे पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त टिकोला गांव के रहने वाले कपिल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुट गई थी,जांच के दौरान पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान दोनों दोस्तों ने मिलकर ही कपिल की पानी में डुबाकर हत्या की थी आरोपियों ने बताया कि मृतक पर 15 हजार रुपए उधार दिए थे कई बार मांगने पर भी मृतक ने उधारी की रकम नहीं लौटाई जिससे नाराज दोनों दोस्तों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को शराब पिलाई ओर शराब के नशे में दोनों दोस्तों ने युवक की हत्या करदी। हत्यारोपी रितिक पंवार पुत्र धीर सिह निवासी ग्राम जटौली तैय्यबपुर बडा थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0-दीपक पंवार पुत्र सुरेश निवासी उपरोक्त, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.