• Thu. Sep 24th, 2026

हरीश रावत पहुंचे मंगलौर, सैकड़ो समर्थको क़े साथ आदित्य राणा ने किया स्वागत

ByAkeel Ahmad

Sep 20, 2026

 

मंगलौर / पूर्व राज्य मंत्री आदित्य राणा ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो में पूरे दमखल के साथ सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ गुड मंडी पहुँचे, ओर हरीश रावत का स्वागत किया। दरअसल हरीश रावत के विराम को लेकर चल रहे अटकलों पर अब विराम लग गया है । कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतानी को लेकर हरीश रावत ने इस रोड शो से बड़ा मैसेज दे दिया है। रोड शो में हजारों की संख्या मे भीड़ शामिल थी जिससे हरीश रावत ने शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को दिखा दिया हे कि उम्र का पड़ाव उन पर हावी नहीं हुआ है। वह उत्तराखंड में कांग्रेस के किंग मेकर हे। वही आदित्य राणा ने कहा क्या हरीश रावत मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में खड़े होंगे और उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा सीट पर भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.