• Wed. Mar 25th, 2026

मंगलौर पुलिस ने कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च

ByAkeel Ahmad

Mar 5, 2024

मंगलौर
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर मंगलौर क्षेत्र में क्षेत्रीय पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च निकाल रहे है, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों का भी भ्रमण किया जा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आमजन से पुलिस सहयोग करने की भी अपील कर रही है। फ्लैग मार्च निकाल रहे सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कर सके। असमाजिक तत्व व माहौल खराब करने वाले शरारती तत्व के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। माहोल खराब करने वाले किसी सूरत में बक्शे नही जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.