• Sun. Mar 29th, 2026

गहनता से तकनीकी जांच करने के बाद ही बनाए जा रहे हैं ग्रीन कार्ड

ByAkeel Ahmad

May 16, 2024

 

रूडकी

चारधाम यात्रा में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। चार धाम यात्रा में जाने के लिए वाहनों की फिटनेस जरूरी है। क्योंकि वाहन चारधाम यात्रा के लिए पहाड़ी क्षेत्र में जाते हैं। इसलिए वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाते हैं ताकि श्रद्धालुओ को यात्रा में कोई जोखिम न हो। रुड़की एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ग्रीन कार्ड को लेकर एआरटीओ एल्विन रॉक्सि और आर आई अजय कुमार आर्य कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। एआरटीओ कार्यालय द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। आर आई अजय कुमार आर्य वाहनों की स्वयं टेस्ट ड्राइव कर रहे हैं और तकनीकी जांच के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहे हैं ताकि यात्रियों की जिंदगी से कोई खिलवाड़ ना हो। आर आई अजय कुमार आर्य ने बताया ग्रीन कार्ड के लिए रिफ्लेक्टर टेप, फर्स्ट एड बॉक्स, लकड़ी का गुटका,आग बुझाने का सिलेंडर, रस्सी, टॉर्च आदि की जांच की जा रही है। इसके अलावा आर आई अजय कुमार आर्य वाहनों को खुद चला कर टेस्ट कर रहे हैं कि वाहन में कुछ कमी ना हो। पूर्णतया वाहनों की तकनीकी जांच के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.