• Sun. Mar 29th, 2026

प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों को पोषण आहार किया आवंटित

ByAkeel Ahmad

Oct 29, 2022

मंगलौर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर के सभागार में प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत नि- क्षय मित्रों द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण आहार आवंटित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गंभीर सिंह तालियान द्वारा की गई। उनके द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वयं से सहयोग के लिए समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के धन्यवाद किया गया । तथा नि-क्षय मित्रों और लाभार्थियों के बीच सफल समन्वय स्थापित करने एवं कार्यक्रम को सफल संपन्न कराने के लिए ममलेश रावत को बधाई दी गई । अधीक्षक द्वारा सभी चिकित्सा अधिकारी तथा कर्मियों को नि- क्षय मित्र बनने की जानकारी दी गई। अधीक्षक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खगेंद्र कुमार एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर के सिंह को उनके मार्गदर्शक एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर गंभीर सिंह तालियान, डॉ अभिमन्यु ठाकुर, डॉक्टर कोमल, डॉक्टर अमजद, डॉ पी के सिंह, अजय कुमार मौर्या ,मीनाक्षी नेगी, विपिन कुमार, आशीष शर्मा ,अभिषेक, मोहम्मद इनाम, ममलेश रावत, तौफीक अहमद, साहब अहमद, राहुल शर्मा, नीतू शर्मा, रविंदर, आशु, मोहम्मद शारिक आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.