• Thu. Mar 26th, 2026

दोस्तों के साथ गंगनहर में नहा रहे युवक की डूबने से हुई मौत

ByAkeel Ahmad

Sep 16, 2024

मंगलौर

मंगलौर गंगनहर में दोस्तो के साथ नहा रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक के शव को गंगनहर से बाहर निकाला। यूपी के हरीनगर थाना पुरकाजी के रहने वाला 32 वर्षीय मृतक युवक सोनू पुत्र सुरेंद्र अपने तीन दोस्तो के साथ रुड़की खीरे के बीज खरीदने के लिए आए हुए थे। घर वापस लौटते समय मंगलौर गंगनहर में चारो दोस्त नहाने के लिए रुक गए और गंगनहर में नहाने लग गए। इसी बीच नहाते हुए सोनू पानी की गहराई में फस गया और सोनू गहरे पानी में डूब गया, सोनू के डूबने के बाद दोस्तो के उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सोनू पानी की गहराई में डूब गया, गंगनहर में डूबने की सूचना मंगलौर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोर की मदद से मृतक सोनू के शव को गंगनहर से बाहर निकाला, घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक सोनू के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए, पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.