• Sun. May 31st, 2026

रुड़की एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया हुई शुरू

ByAkeel Ahmad

Apr 11, 2025

रुड़की

 30 अप्रेल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने सभी तैयारियां कर ली है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुक्रवार से एआरटीओ कार्यालय रुड़की में शुरू हो गई। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। 11 अप्रेल से स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनेगे। उसके बाद 15 अप्रेल से अन्य राज्यों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जायेंगे। इस बार ग्रीन कार्ड मंगलौर नारसन बॉर्डर पर बनाये जायेंगे। जिससे यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा जायेगा। वही चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की शुरुआत से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिली है।एआरटीओ रूड़की जितेंद्र चंद ने कहा है उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं का खास ध्यान रखा जाएगा ताकि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी ना हो। सभी वाहन स्वामी ग्रीन कार्ड बनवा लें। ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.