• Sun. Mar 29th, 2026

आस्था का सैलाब शिवभक्तो को मंगलौर पुलिस ने बाटे फल, भक्तो कि सेवा में जुटी जनपद पुलिस

ByAkeel Ahmad

Jul 17, 2025

हरिद्वार से गंगा जल लेकर भारी संख्या में कांवड़िये अब मंगलौर से होकर अपने गंतव्य की तरफ निकल रहे है जनपद हरिद्वार पुलिस दिन रात शिवभक्तो कि सेवा में जुटी हुई है भोलो को किसी तरह कि परेशानी न हो इसलिए सड़को पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने में जुट गए है. भोलो कि सुरक्षा के साथ ही शिवभक्तो कि सेवा करने में भी पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रहे है. इसी के चलते मंगलौर कोतवाली के बाहर सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मंगलौर ,एस एस आई  रफत अली के साथ मंगलौर से जाने वाले कांवड़ियों को फल और शर्बत वितरित किये इस मौके पर मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने बताया कि श्रावण मास का महीना है और इसमें जितने भी पूण्य के काम किये जायें वह कम होते है इसी के चलते आज मंगलौर कोतवाली की तरफ से सभी शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया जो बड़ा ही पुण्य का कार्य है और हर व्यक्ति को इस माह में इसी तरह के पुण्य के कार्य किये जाने चाहिए

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.