• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर में बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोरों होगी पुलिस कार्यवाही, सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश

ByAkeel Ahmad

Sep 22, 2025


मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई व नशे की दवाईया बिक्री किए जाने की सूचना के बाद जनपद हरिद्वार पुलिस सख्त हो गई है स्वास्थ्य विभाग की चेकिंग के साथ ही पुलिस भी मेडिकल स्टोरों की जांच करने में जुट गई है। मंगलौर कस्बा पुलिस चौकी में मेडिकल संचालकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालित नहीं होंगे।

मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट के उपस्थिति भी अनिवार्य होगी। बिना डॉक्टर के पर्चे पर कोई भी दवाईयां नहीं दी जाएगी। नारकोटिस वो प्रतिबंधित सम्बन्धित कोई भी दवाईयां मेडिकल स्टोर पर नहीं होनी चाहिए। ड्रग्स टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी लगातार मेडिकल स्टोरों की जांच करने में जुट गई है। मेडिकल स्टोर्स पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.