• Sun. Mar 29th, 2026

वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पाकिस्‍तान के मंत्री डार के खिलाफ लगे चोर-चोर के नारे, पीएम समेत कई झेल चुके शर्मिंदगी

Byadmin

Oct 14, 2022

पाकिस्‍तान की विश्‍व और उसके अपने लोगों के बीच किस तरह की छवि है इसका एक बानगी उस वक्‍त देखने को मिली जब वाशिंगटन एयरपोर्ट पर पहुंचे पाकिस्‍तान के वित्‍तमंत्री इशाक डार के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए। डार वाशिंगटन आईएमएफ से ऋण के सिलसिले में अधिकारियों से बैठक के लिए वहां पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्‍हें लेने के लिए पाकिस्‍तान के अमेरिका में तैनात राजदूत मसूद खान समेत अन्‍य अधिकारी वहां पर मौजूद थे। जैसे ही डार गलियारे में आए और अधिकारियों ने उनका स्‍वागत किया, तभी पीछे से उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। उनके खिलाफ एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

अभ्रद भाषा का हुआ इस्‍तेमाल

पाकिस्‍तान मीडिया की मानें तो इस दौरान डार को एयरपोर्ट पर लेने आए पीएमएल-एन के वर्जीनिया चैप्‍टर के अध्‍यक्ष मनी बट की नारेबाजी कर रहे लोगों से काफी तीखी नौकझोंक भी हुई। इस दौरान बट ने अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल किया। डार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इस दौरान एक व्‍यक्ति को डार को संबोधित करते हुए सुना जा सकता है कि आप झूठे हैं, आप चोर हैं। इसके जवाब में डार ने भी उस व्‍यक्ति को झूठा कहा और अधिकारी उन्‍हें बचाते हुए अलग ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.