परिवहन विभाग की ओर से ई-रिक्शाओं के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पालड़िया के नेतृत्व में टीम ने अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान कुल 35 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया, जबकि 20 ई-रिक्शाओं के चालान किए गए। परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग, यात्री कर, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस समेत विभिन्न नियमों के उल्लंघन की जांच की।
एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पालड़िया ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज और वैध फिटनेस के साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन संचालित करने की अपील की।