नैनीताल
टी 20 वर्ड कप सेमीफाइनल खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार व पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा एवं बेटी वामिका के साथ नैनीताल पहुंचे। विराट कोहली हेलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे, जहां से कार से आगे चले गए। घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचने पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बच्चों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। वह कार से कहीं रवाना कहा के लिए रवाना हुए इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस – प्रशासन को भी नहीं दी गई है। विराट के दौरे को निजी बताया है। सूत्रों की माने तो विराट कुछ सकूँन के पल अपने परिवार के साथ बिताने के लिए यहां पहुचे है।
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे नैनीताल
