• Fri. Mar 27th, 2026

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी

ByAkeel Ahmad

Dec 8, 2022

 

देहरादून

मसूरी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू 9 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे मसूरी पहुंच रही है जिसकी तैयारियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने रिहर्सल की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पोलो ग्राउंड स्थित हेलीपैड का आज पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया इस दौरान लाइब्रेरी चौक से लेकर पोलो ग्राउंड हेलीपैड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे
बताते चलें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 97 वें फाउंडेशन कोर्स के 255 अधिकारियों को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी गई है इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी क्षेत्र भारी संख्या में पुलिस बल नजर आया और जगह जगह पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू आई एम में में प्रतिभाग करने के लिए देहरादून आ रही है उसके बाद में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी पहुंचेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.