• Sun. Mar 29th, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत व दीवार में आई दरार

ByAkeel Ahmad

May 3, 2023

लक्सर

लक्सर के कंकर खाता गांव में संत राम सैनी पुत्र रिढवा के मकान पर आकाशीय बिजली मकान की छत पर गिरी मकान की छत का एक छोटा सा हिस्सा टूट कर मकान में बैठे संतराम के बेटे की गर्दन पर जा गिरा जिससे संतराम का बेटा सौरभ घायल हो गया पास में बैठी उसकी बेटी सोनम भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई आकाशीय बिजली गिरने से मकान में लगी बिजली फिटिंग उखड़ गई पानी के टैंक की फिटिंग टूट गई घर में लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए मकान की छत व दीवार में दरार आ गई आकाशीय बिजली गिरने से घर के सभी सदस्य भयभीत हो गए संतराम ने बताया कि वह अपने घर में बैठे खाना खा रहे थे कि अचानक गरजाहट के साथ आकाशीय बिजली मकान की छत पर गिर गई छत के नीचे के हिस्से से छोटा सा टुकड़ा टूट कर मेरे बेटे की गर्दन पर गिरा जिससे उसे चोट आई तेज आवाज के कारण मेरी बेटी सोनम भी बेहोश हो गई घर में रखा सामान बिखर गया बिजली के उपकरण खराब हो गए मेरा बहुत नुकसान हुआ है जिसका मैंने अभी आकलन नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.