• Sun. Mar 29th, 2026

112 डायल पर फरिश्ता बन कर आई उत्तराखंड पुलिस

ByAkeel Ahmad

May 12, 2023

मंगलौर।112 डायल के चंद मिनटों बाद फरिश्ता बनकर पहुंची उत्तराखंड पुलिस, दरअसल सुबह तड़के साढ़े तीन बजे के करीब दिल्ली निवासी एडवोकेट शशांक राय अपनी होंडा सिटी कार से ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल जारहे थे जेसे ही वो नारसन पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर मंगलौर नारसन के मोहम्मदपुर झाल के पास गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही की कार चला रहे शशांक को चोट नही आई। सुनसान जंगल में गहरे गड्ढे में कार गिरने के बाद पुलिस मदद के लिए 112 डायल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 112 की सूचना मिलने के बाद मंगलौर कोतवाल मनोज मैनवाल ने बिना समय गवाए मौके पर गश्त कर रही पुलिस टीम को घटना की सूचना दी घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हेड कॉस्टेबल सहस्त्र पाल सिपाही विक्रांत शर्मा तेजपाल सिंह व सिपाही पावन नेगी को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, और दुर्घटना का शिकार हुए युवक का धैर्य बनाया। सुनसान अंधेरी रात्रि में पुलिस की तत्काल मदद मिलने के बाद शशांक का हौसला बढ़ा। पुलिस टीम ने करेंन की मदद से कार को गड्ढे से निकाला। शशांक उत्तराखंड पुलिस की तत्काल मदद मिलने के बाद पीड़ित ने उत्तराखंड पुलिस और सरकार का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.