• Sat. Mar 28th, 2026

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में पहुचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

ByAkeel Ahmad

May 21, 2023

रूड़की

रूड़की के रामनगर स्थित रामलीला मैदान में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यक्रम में शिरकत की साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री व अधिकारियों ने जन सुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएँ भी सुनी। इस दौरान जनता सुनवाई में जिलाधकारी धीराज सिंह गबरीयाल,उप जिलाधिकारी अभिनव शाह समेत विधायक प्रदीप बत्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी,ब्लॉक प्रमुख लुबना राव
भी मौजूद रही। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सरकार की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। जनता दरबार में जमीन,जलभराव,रास्ते की समस्या,कब्जे की समस्या समेत तमाम जनसमस्याएँ सामने आई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जनता की बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण नही हो सका उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.