
मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में मंगलौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गोदाम मालिको के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 9 लोगो के दस दस हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए। और गोदाम में काम कर रहे नौकरों के सत्यापन किए गए और कई किरायेदारों के पुलिस एक्ट में चालान भी किए गए। मंगलौर में हुई पुलिस कार्यवाही के बाद कस्बे मे हड़कंप मचा रहा, मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज अकरम अहमद ने बताया की एसएसपी हरिद्वार के आदेश के बाद मंगलौर कस्बे मे कई कबाड़ियो के गोदामों में काम कर रहे बाहरी लोगो के सत्यापन किए गए जिसमे कई लोग के सत्यापन नही हुए थे इसलिए दर्जनों लोगो के पुलिस एक्ट में कारवाही की गई है साथ ही 9 लोगो के भी पुलिस एक्ट में दस दस हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए। उन्होंने बताया की ये अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।
