मंगलौर
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने बीती जुलाई को एक फाइनेंसर कर्मी के साथ लूट को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते जुलाई माह
को देवबंद निवासी संदीप के साथ मंगलौर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशो में पीड़ित की मोटरसाइकिल व बैग में रखे कैश और अन्य दस्तावेजो को लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश करने में जुटी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए लूट के दो आरोपी निक्की पुत्र शेर सिंह निवासी मुबारकपुर अलीपुर, मनीष पुत्र धीर सिंह निवासी केहड़ा लक्सर को लंढौरा क्षेत्र सोनाली पुल से गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने लूटी गई, मोटरसाइकिल और 4380 रुपये भी बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कावड़ मेला के दौरान फाइनेंसर कर्मी की रैंकी कर रहे थे, और समय आने पर उसके साथ लूट करने की प्लानिंग भी कर रहे थे लेकिन कावड़ मेला में ज्यादा भीड़ होने के कारण वह फाइनेंसर के साथ लूट नहीं कर पाए, और कावड़ मेला समाप्त होने के बाद उन्होंने बीती जुलाई को मौका मिलने पर उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ फाइनेंसर कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस टीम में मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक हाकम सिंह, कांस्टेबल सुशील, कांस्टेबल राजेश देवरानी, कांस्टेबल जफर हुसैन, कांस्टेबल सोहन मेहरा, सी आई यू टीम रुड़की शामिल रहे।
लूट के दो आरोपियो को मंगलौर पुलिस ने दबोचा
