मंगलौर
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी का पेराई सत्र का शुभारंभ आज से शुरू हो गया है । सुबह से ही पूजा पाठ और हवन करके पेराई सत्र शुभारंभ किया गया । जिसको लेकर मिल प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी । वहीं पहले से ही इंडेंट जारी कर दिया है। किसानों को गन्ने की पर्चिंयां प्राप्त हो गई हैं। उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने की सूचना से किसानों में खुशी का माहौल नजर आ रहा था , वहीं पूर्व से निर्धारित तिथि के अनुसार सुबह से ही शुगर मिल परिसर में किसानों की भीड़ जुटने लगी थी, मंत्रोच्चारण के साथ शुगर मिल के पेराई सत्र की शुरुआत की गई , इस दौरान लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया । सुशील राठी ने कहा इस बार किसानों को पहले से अधिक सुविधाएं दी जाएगी । किसानों को पर्ची की कमी नहीं लगने दी जाएगी, सभी किसानों को उचित समय पर पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी । जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो ।
