• Sun. May 31st, 2026

श्रद्धांजलि देने मंगलौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ByAkeel Ahmad

Nov 6, 2023

मंगलौर

बीते दिनों बसपा के मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का बीमारी के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। विधायक के निधन के बाद मंगलौर कस्बे मे शोक की लहर दौड़ गई थी। विधायक के निधन के बाद कांग्रेस विधायक, भाजपा, आम पार्टी के कई दिग्गज नेतागण श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर पहुंच रहे है। विधायक के निधन की सूचना मिलने पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक प्रकट किया था। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलौर पहुंचे और विधायक के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा की हाजी सरवत करीम अंसारी बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। मंगलौर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके है। उनके द्वारा सामाजिक योगदान को भुलाया नही जा सकता। आज वो हमारे बीच में नही है इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार हमेशा विधायक के परिजनों के साथ है।इस दौरान रूडकी जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,डॉ मधु सिंह,अंकित कपूर,अनीस अहमद, सोनू धीमान, विकास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.