• Sun. May 31st, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ByAkeel Ahmad

Dec 4, 2023

मंगलौर
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे के कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुमैया की शादी 6 वर्ष पूर्व पीरघडी निवासी अरशद के साथ हुई थी दोनों के दो बच्चे भी हैं। सोमवार को दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो विवाहिता का शव पलंग पर मिला। विवाहिता का पति मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.