• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर सीओ ने किया कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

ByAkeel Ahmad

Dec 9, 2023

मंगलौर

मंगलौर सीओ ने कोतवाली मंगलौर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान ने सरकारी दस्तावेज, मालखाना, बैरक, थाना भवन, मैस, हवालात, असलाह, अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया। वही अपराध नियंत्रण तथा लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण किए जाने के दिशा निर्देश दिए। सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस रेगुलेशन के अनुसार त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक निरीक्षण किया जाता है । थाने की सफाई, दस्तावेजों का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान जो भी कमियां मिली उसे दुरुस्त करने के लिए एसएचओ को हिदायत दी गई है। इस दौरान मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी नारसन चौकी प्रभारी नवीन चौहान, कस्बा चौकी प्रभारी नवीन नेगी, लंढौरा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कठैत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.