मंगलौर
मंगलौर पुलिस ने दो मासूम बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया। बच्चों से मिलकर परिजन भावुक हो गये और मंगलौर पुलिस का धन्यवाद अदा किया। मंगलौर के नहर पुल पर पुलिस को जाम लगने की सूचना प्राप्त हुई। इसी दौरान यूपी रोडवेज के चालक ने पुलिस को सूचना दी कि गाड़ी में दो बच्चे रो रहे हैं जिनकी उम्र लगभग चार-पांच वर्ष है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी द्वारा उप निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह को आवश्यक कार्यवाही हेतु बताया गया। बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने में लाया गया और बच्चों से पूछताछ की गई परंतु बच्चे बहुत छोटे थे जिस कारण कुछ बता नहीं पा रहे थे। जब बच्चों का बैग टटोला गया तो बैग में एक डायरी मिली जिसमें उसके परिजनों का नंबर अंकित था। परिजनों से संपर्क किया गया। परिजन थाने में आए और अपने दो बच्चों को सकुशल पाकर प्रसन्न हो गए। पूछताछ करने पर बच्चों के ताऊ ने बताया कि बच्चे अपने दादा के साथ भैया दूज के लिए बच्चों की बुआ के घर ले जा रहे थे तो गुड़ मंडी के पास दादा बाथरूम के लिए उतरे । बुजुर्ग होने के कारण वह गाड़ी की तलाश नहीं कर पाए और दूसरी गाड़ी में बैठ गए उपरोक्त बच्चों को उनके ताऊजी प्रमोद कुमार पुत्र जयनंद निवासी ग्राम सादपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के सुपुर्द किया गया। बच्चों को पाकर बच्चों के ताऊ व अन्य परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा किया गया
मंगलौर पुलिस ने दो मासूमों को परिजनों से मिलाया
