मंगलौर
आगामी दीपावली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मंगलौर कोतवाली में समस्त सीएलजी मेंबर तथा डिजिटल वॉलिंटियर की गोष्टी का आयोजन किया गया। मंगलौर पुलिस ने आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने मैं पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। दीपावली के त्यौहार में काफी पैसों का लेनदेन होता है इसलिए सतर्कता बरतें। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वह तुरंत पुलिस को बताए। कोतवाली प्रभारी ने गोष्टी में आये सभी सीएलजी मेंबर और ग्रामीणों को पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न होने पर धन्यवाद भी दिया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर राजीव रौथान, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, चौकी कस्बा इंचार्ज मनोज गैरोला ,चौकी इंचार्ज लंढोरा पुष्पेंद्र कुमार ,अरविंद ,दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।
