• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर उपचुनाव में प्रभात चौधरी ने पेश की अपनी दावेदारी

ByAkeel Ahmad

Feb 9, 2024

मंगलौर

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद मंगलोर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारिया भी शुरू हो चुकी है। उपचुनाव में कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन और बसपा से हाजी सरवत करीम अंसारी का पुत्र उपचुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके है लेकिन भाजपा ने अपना उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया है। भाजपा से मंगलोर विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराने का दावा करने वाले भाजपा के जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा प्रभात चौधरी ने उपचुनाव में पार्टी से टिकट कि मांग की है। उन्होंने कहा की वह कई सालो से पार्टी के सेवा कर रहे है मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा हमेशा तीसरे नंबर पर रही है। लेकिन इस बार पार्टी अगर उन्हें प्रत्याशी के रूप में घोषित करती है तो निश्चित तौर पर मंगलौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर भाजपा की झोली में डालने का काम करूंगे
मंगलोर विधानसभा सीट पर बसपा से विधायक रहे हाजी सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव होने है। ये उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक इस विधानभा सीट पर भाजपा की झोली खाली रही है इससे पहले बसपा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ही चुनावी जीत हासिल करते रहे है। लेकिन इस बार भाजपा इस सीट को जीतने के लिए कोई कसर नही छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.