• Sun. Mar 29th, 2026

भाजपा सरकार केवल लोगो को भटकाने का कर रही काम : काज़ी निज़ामुद्दीन

ByAkeel Ahmad

Feb 8, 2024

मंगलौर
उत्तराखंड प्रदेश में धामी सरकार द्वारा राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत के साथ यूसीसी विदेयक पास किए जाने के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए है। यूसीसी लागू किए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार केवल लोगो को भटकाने का काम कर रह रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता विधेयक में अनुसूचित जनजातियों को संविधान के प्रावधानों के तहत नए कानून में छूट दी गई है और यह तर्क दिया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उनके अधिकारों को सुरक्षा प्रदान की गई है। ये केवल जनता को गुमराह कर रहे है। प्रदेश में बेरोजगारी चर्म पर है, अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। समान नागरिक संहिता लागू करना चाहते है तो पहले लोगो को रोजगार दो आर्थिक स्थिति को सुधारो, इन सब मुद्दो से हटकर भाजपा केवल जनता को गुमराह करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.