• Sun. Mar 29th, 2026

अनियंत्रित कार गंग नहर में समाई, मुश्किल से बची परिवार की जान

ByAkeel Ahmad

Feb 15, 2024

मंगलौर

अनियंत्रित कार गंग नहर में समा गई। कार में सवार परिवार ने बड़ी मुश्किल से कार का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से आ रही कार जैसे ही मंगलौर गंग नहर पुल पर पहुंची तो एक बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में समा गई। कार में 39 वर्षीय यशवीर निवासी भट्ट गांव सोनीपत, 36 वर्षीय रोशनी और उनका 2 वर्षीय पुत्र आर्यन सवार थे। गंगनहर में समाई कार का शीशा तोड़कर यशवीर ने अपने परिवार को कार से बाहर निकाला। लेकिन परिवार गंग नहर में डूबने लगा। इस घटना से आसपास के लोगों ने परिवार को गंगनहर से बाहर निकला। जिससे उनकी जान बच गई । गंग नहर में समाई कार को जल पुलिस की मदद से निकाला जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published.