
मंगलौर रजवाहे पर एक युवक का शव तैरता हुवा मिलने पर सनसनी फ़ैल गई। लगभग 35 वर्षीय युवक का शव नहर में पानी के साथ बहता हुआ रजवाहे तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रजवाहे पर युवक का शव पड़े होने की सूचना के बाद मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा मोके पर पहुंचे और शव को रजवाहे से बाहर निकलवाकर शव की शिनाख्त की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
