• Sun. Mar 29th, 2026

मदन कौशिक ने मंगलौर में किया जनसंपर्क, करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में मांगे वोट

ByAkeel Ahmad

Jun 28, 2024

मंगलौर उपचुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चुके है। विधानसभा में विकास के इंजन होंगे भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना कर्मशील जन सेवक के रूप में कार्य करेंगे करतार सिंह भडाना। पूर्व मंत्री हरिद्वार विधायक मदन कौशिक मंगलोर पहुंचे और लोगो से जनसंपर्क किया। वही विधानसभा में दर्जन भर गांव में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से करतार सिंह भडाना को भारी मतों से विजई बनाने का आहवान किया गया।

मदन कौशिक ने कहा की विधानसभा के उपचुनाव से न केंद्र की न ही राज्य के बहुमत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, लेकिन मंगलौर विधानसभा की जनता को दोनों सरकारों का पूर्ण समर्थन करतार सिंह भड़ाना के रूप में प्राप्त होने वाला है । इस अवसर पर मदन कौशिक ने ग्राम कुवाहेड़ी ग्राम प्रधान सुमित त्यागी ग्राम बरहमपुर जट, मंडावली, हरचंदपुर ग्राम प्रधान सतीश चौधरी, ग्राम सभा सिकंदरपुर भैंसवाल ग्राम सभा मुंडलाना आदि गांव में संपर्क किया इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी मास्टर नागेंद्र सिंह प्रदीप चौधरी चौधरी धीर सिंह कमल सैनी अनुज त्यागी आयुष त्यागी राष्ट्रवीर चौधरी, टिनू चौधरी, अंकित चौधरी अरविन्द मास्टरजीं सोनू ज़मीदार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.