• Sun. Mar 29th, 2026

किसान बीमारी से दूर रहे : राकेश टिकैत

ByAkeel Ahmad

Jun 30, 2024

मंगलौर

किसान नेता को श्रद्धांजलि देने मंगलौर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलौर में होने वाले उपचुनाव में भाजपा पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि मंगलौर कि किसान स्वतंत्र है उन्हे अधिकार है वह अपने मत का प्रयोग किसी भी दल के नेता के चुनने के लिए करे लेकिन उन्हें ये ध्यान रखना है की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों विरोधी पार्टी है, किसानों को ये सोचना होगा की किस सरकार में सैकड़ों किसान शहीद हुए है। किसानों को ऐसी पार्टी से दूर रहना चाहिए और उनके बीच आए हुए कैंडिडेट से ये सवाल जरूर पूछना चाहिए की किसान उनको मतदान क्यो करे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार किसानों की जमीनों को अधिकृत करना चाहती है। और किसान को एक बार फिर बड़े आन्दोलन करने की जरूरत पड़ेगी। ये सरकार केवल किसान विरोधी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.