• Sun. Mar 29th, 2026

किसान नेता को श्रद्धांजलि देने पहुचे भाजपा नेता

ByAkeel Ahmad

Jun 30, 2024

मंगलौर
जनपद हरिद्वार में किसानों के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल बालियान का देहांत होगया, किसान नेता के देहांत के बाद भाजपा के कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास स्थान मंगलौर क्षेत्र के मंडावली गांव पहुंचे। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा जिलाध्यक्ष सहित मंगलौर उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा की किसानों के मसीहा के रूप माने जाने वाले किसान नेता अब हमारे बीच नही रहे। उन्होंने किसानों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और किसान के हक के लिए हमेशा संघर्ष करते थे। वही करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि किसान नेता चंद्रपाल बालियान जी किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के हक के लिए निछावर कर दिया। वह हमेशा महान नेता रूप के जाने जायेंगे। उनको कोटि कोटि नमन करते है। ओर इस दुख की घड़ी में उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.