• Sun. Mar 29th, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान में डॉ रवींद्र कपूर ने केवल कन्या पाठशाला लगाए पौधे,

ByAkeel Ahmad

Aug 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को एक पौधा लगाकर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत के बाद मां के प्रति सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाएं जाने की अपील के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में पौधे रोपित किए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलौर के सरकारी विद्यालय केवल कन्या पाठशाला इन्टर कॉलेज में भी एक पेड़ मां के नाम से चल रहे अभियान में पेड़ लगाओ अभियान चलाया गया।

केवल कन्या पाठशाला के प्रबंधन डॉ रविंद्र कपूर द्वारा इसकी शुरुआत करते हुए कॉलेज परिसर में पीपल के पौधे लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मंगलौर केवल कन्या पाठशाला में दस पीपल के पेड़ लगाए गए है और यह पेड़ ऑक्सीजन जेनरेटर का काम करेगे जिससे पाठशाला का वातावरण और पर्यावरण भी खुशनुमा रहेगा। पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों की ऊर्जा में भी संचार होगा।
बाइट डॉ रवीन्द्र कपूर (स्कूल प्रबंधक )

Leave a Reply

Your email address will not be published.