• Sun. Mar 29th, 2026

देर रात निरीक्षण करने अचानक मंगलौर कोतवाली पहुंचे एसएसपी,

ByAkeel Ahmad

Sep 12, 2024


जनपद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक का निरीक्षण करने के लिए निकले और अचानक मंगलौर कोतवाली पहुंच कर क्षेत्र के प्रभारियों के रैसपोंस टाइम का निरीक्षण किया, मंगलौर कोतवाली में अचानक कप्तान के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और आनन फानन कोतवाली पहुंचे। एसएसपी ने अधिक समय से लंबित व हीनियस क्राइम की विवेचाओ का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही मफरुर वांछित एवं इनामी अपराधियो और वारंटियों की धरपकड़ भीं तेज किए जाने की निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.