• Sat. May 30th, 2026

मंगलौर में सहारा हॉस्पिटल में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप

ByAkeel Ahmad

Sep 16, 2024

मंगलौर के सहारा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क जांच एवं चिकित्सा सलाह शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और इलाज का लाभ उठाया। इस शिविर में खून, शुगर, हड्डियों की जांच और यूरिन समेत कई स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई। मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे। पहले रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी ने संबंधित डॉक्टरों से अपनी जांच करवाई और दवा काउंटर से निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। शिविर में आस-पास के गांवों से भी लोग इलाज के लिए पहुंचे थे, जिससे शिविर में भारी भीड़ देखी गई।
शिविर में मौजूद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में देहात क्षेत्र से आई महिलाओं की जांच कराई गई और स्त्रीयों को होने वाले आम रोगों के बारे मे जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.