
आमखेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में फरार चल रहे हत्या के छठे आरोपी को भी मंगलौर पुलिस ने दबोच लिया हैं। इसे पहले खूनी संघर्ष में शामिल 5 आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था।
दरअसल विगत दिनों मंगलौर क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था जिसमे धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई थी हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया था उसके बाद फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी थी। फरार आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था आज मंगलौर पुलिस ने फरार इनामी आरोपी आदित्य पुत्र गजेंद्र निवासी अमखेड़ी को दबोच लिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है
