• Sun. May 31st, 2026

भाकियू तोमर ने किया संगठन का विस्तार, ताजिम बने नगर अध्यक्ष मुर्तजा बने उपाध्यक्ष

ByAkeel Ahmad

Oct 3, 2024

लंढौरा

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) उत्तराखंड प्रदेश में संगठन को मजबूत किए जाने को लेकर संगठन का विस्तार करने मे जुट गई है। जिससे किसानों की आवाज को उठाया जा सके और किसानों की समस्या का समाधान किया जा सके। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि जनपद हरिद्वार में किसान संगठन को और मजबूत किया जा रहा है जिसके लिए लंढौरा कस्बे में ताजीम को नगर अध्यक्ष और मुर्तजा को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष शाहिद ने कहा कि ये संगठन केवल किसानों के हक के लिए लड़ती है। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है जिससे किसानों के हक के लिए एकजुट होकर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.