• Sun. May 31st, 2026

डीएम ने अस्पताल का किया ओचक निरिक्षण

ByAkeel Ahmad

Dec 17, 2024

मंगलौर
जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह मंगलौर सी एच सी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के अचानक हॉस्पिटल पहुँचने पर हड़कंप मच गया। डीएम ने अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, कर्मचारियों की उपस्थिति और साफ सफाई की व्यवस्था का निरिक्षण किया। अस्पताल में साफ सफाई ठीक मिलने पर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वही कुत्ते काटने के इंजेक्शन मात्रा से कम मिलने पर जिलाधिकारी ने जल्द इंजेक्शन मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही सांप काटने के इंजेक्शन भी मोके पर एक्सपायर पाए गए जिससे डीएम ने नाराजगी जताते हुए जाँच किये जाने के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published.