मंगलौर 
सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण पर करने के उद्देश्य से थाना मंगलोर क्षेत्र में यातायात संबंधी स्लोगन बोर्ड लगवाए गए।
बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार के निर्देशन में कोतवाली मंगलौर जो की सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अति संवेदनशील क्षेत्र है दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्लोगन बोर्ड लगाए गए। स्लोगन बोर्ड पर स्लोगन जैसे वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें, वाहन की रफ्तार लिमिट रखें, गन्ना मिल क्षेत्र में वाहन धीरे चलाएं, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी जिंदगी पर भारी, दुपहिया वाहन चालक के लिए सफर में कितनी भी कम हो दूरी हेलमेट लगाना है जरूरी, और जहां दुर्घटना संभावित क्षेत्र है वहां भी स्लोगन बोर्ड लगवाए गए। इसके साथ ही मंगलौर क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार गांव गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं।
मंगलौर पुलिस द्वारा हाईवे पर लगवाए गए स्लोगन बोर्ड
