रुड़की
परिवहन विभाग परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की ने किया। परिवा
हन विभाग के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि लाक डाउन के दौरान ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। रक्तदान महादान हैं इसे किसी की जान बचाई जा सकती हैं। इसलिए समय समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए । वही केम्प संचालक ने कहा हम लोग निरंतर कैंप लगाकर रक्तदान करवा रहे हैं। केम्प मे आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया। ए आर टी ओ प्रशासन एनुअल एल्विन रॉक्सी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जिससे दूसरे की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन एल्विन रॉक्सी ,ए आर टी ओ प्रवर्तन कृष्ण चंद, परिवहन कर अधिकारी नवीन चंद तिवारी, संगीता धीमान, सईद अहमद, राजेंद्र नेगी, यशवीर बिष्ट, स्मिता गोयल, अजय, शिल्पी, अक्षय, अरुण, हितांशु, अनिल भारती, संजय राणा, नितिन जोशी आदि उपस्थित रहे।
