• Sun. Mar 29th, 2026

भारी सुरक्षा के बीच मंगलौर पहुंचे वक़्फ़ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शादाब शम्स

ByAkeel Ahmad

Apr 12, 2025

मंगलौर

वक़्फ़ बिल के विरोध को लेकर देशभर में मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. उत्तराखंड प्रदेश में भी कई मुस्लिम संगठन इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं हाल ही में जनपद हरिद्वार के कई हिस्सों में वक़्फ़ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले दहन कर विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच मंगलौर पहुंचे वक़्फ़ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जमीर हसन के आवास पर पहुंचे शादाब शम्स ने कहा कि इस विधेयक के जरिए केंद्र सरकार वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे रोकने और पारदर्शी तरीके से उनका उपयोग सुनिश्चित करने जा रही है। यह बदलाव गरीब मुसलमानों के अच्छे दिन लाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की चिंता यह है कि करोड़ों रुपये की कई वक्फ संपत्तियों पर निजी लोगों ने कब्जा कर लिया है। शादाब शम्स ने कहा कि नए संशोधन कानून के बाद अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.