• Sun. May 31st, 2026

चंद घंटे में मंगलौर पुलिस द्वारा गुमशुदा मासूम को ढूंढकर परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कुराहट

ByAkeel Ahmad

Apr 12, 2025

 

मंगलौर

कोतवाली मंगलौर पर गुलशन पत्नी नसीम निवासी मोहल्ला मलकपुरा द्वारा सूचना दी गई कि मेरा पुत्र समद उम्र 3 वर्ष अपने भाई बहनों के साथ स्कूल गया था। इंटरवल में समद की बुआ गुलफ़शा किसी काम से स्कूल गई थी तथा समद को साथ लेकर अपने घर आ रही थी रास्ते में वह कहीं चला गया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा तत्काल टीम का गठन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा मंदिर मस्जिदों से एलान करते हुए गुमशुदा बालक का हुलिया से अवगत कराया गया तथा गुमशुदा समद की तलाश की गई पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा समद को एसबीआई गली बंदरटोल से सकुशल बरामद किया गया जिसे उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया अपने पुत्र को कुशल मिलने पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद अदा किया ।
बरामदगी टीम में
अपर उप निरीक्षक गजपाल राम, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल मोहन पवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.