• Mon. Nov 23rd, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षा में दोनों बहनों ने मारी बाजी, मंतश रंगरेज लाई 86 प्रतिशत नंबर,

ByAkeel Ahmad

Apr 19, 2025

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़के 80.10 फीसदी और लड़कियां 86.20 फीसदी पास हुए। वहीं 10वीं में 90.77 फीसदी पास हुए हैं। बालकों का पास फीसदी 88.20 और बालिकाओं का 93.25 फीसदी रहा।

वही जनपद हरिद्वार के मंगलौर कस्बे में भी बोर्ड रिजल्ट बहुत शानदार रहे. केवल कन्या पाठशाला मंगलौर में बोर्ड एग्जाम मे लड़कियों का अच्छा पास प्रतिशत रहा जिसमे मंतश रंगरेज़ ने इंटर मीडिएट में 86% अंक प्राप्त किए। वही दूसरी लड़की सफिया रंगरेज़ ने 82.2℅ अंक प्राप्त किए। दोनों लड़की केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्रा है। दोनों बहनो के अच्छे रिजल्ट आने के बाद परिजनों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.