• Sun. Mar 29th, 2026

उत्तराखंड पुलिस बदमाशों के लिए बनी काल, देर रात मंगलौर पुलिस ने फिर किया एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश के पैर में लगी गोली

ByAkeel Ahmad

Apr 17, 2025

देर रात मंगलौर गंग नहर पटरी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान काले रंग की संदिग्ध कार क्रेटा बिना नंबर को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध वाहन के चालक ने गाड़ी को वापस मोडकर के पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। नियमानुसार अभियुक्त गणों को सरेंडर करने का पूर्ण मौका दिया क्या परंतु अभियुक्त पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लगी जबकी अन्य फरार बदमाश की तलाश में कॉबिंग जारी है। बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी व सरकारी गाड़ी पर किए गए फायर में ड्राइवर बाल-बाल बचा। गोली गाड़ी के शीशे को चीरते हुए निकली है।

प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश का नाम विशाल उर्फ काकू निवासी मेघा शकरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उ0प्र0 है जिसके खिलाफ उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के कई थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज हैं। यह भी ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार बदमाश की तलाश में उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों की पुलिस प्रयास कर रही थी।

आरोपी कोतवाली मंगलौर से धारा 307 के मुकदमें में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 312 बोर, 02 खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। विस्तृत पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published.