
मंगलौर क्षेत्र के नारसन में सुबह तड़के मोहम्मदपुर झाल के पास ग्रामीणों को नहर में एक कार हौंडा सिटी गिरी हुई मिली. ग्रामीणों कि सुचना के बाद नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ओर कार को नहर से बाहर निकाला जिसमे कार चालक युवक का शव बरामद हुआ. जाँच पड़ताल के दौरान मृतक के शव से आधार कार्ड बरामद हुआ जिसमे मृतक कि पहचान धर्मेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना कि जानकारी मृतक के परिजनों को देदी हैं ओर शव को पीएम के लिए रूड़की अस्पताल में भिजवा दिया है.

वही असफल नगर झाल से भी एक शव बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस आसफ नगर झाल से मिले शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है वही पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है

इसके साथ ही लिब्बेरहेड़ी शुगर मिल के पास भी 35 वर्षीय अज्ञात शव पुलिस को बरामद हुआ है पुलिस ने शव को मोर्चारी में भिजवा दिया है ओर शव कि शिनाख्त करने में जुट गए है.
