
मंगलौर में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद सियासती हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री को दौरे पर सवाल खड़े कर दिए हे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर मंगलौर की जनता के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व राज्यमंत्री आदित्य राणा ने कहा कि लिब्बेरहेडी गंगनहर पर बना पुल कई गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल दो साल से जर्जर अवस्था में हे। पुल बंद होने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही हे। उम्मीद की थी कि लिब्बेरहेडी में पहुंचे मुख्यमंत्री किसान रैली में मंगलौर क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसानों की कोई सुध नहीं ली।. क्षेत्र के किसानों में भारी रोष हे। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है बिजली पानी की समस्या से जनपद का किसान जूझ रहा है। बिजली कटौती के चलते खेतों में सिंचाई के लिए किसानों को परेशान होना पड़ रहा हे। भाजपा पार्टी केवल वादों पर सिमट कर रह गई है। उन्होने कहा कि उपचुनाव लड़ चुके करतार सिंह भडाना लिब्बेरहेड़ी पुल के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. मुख्यमंत्री का आभार कार्यकर्म तो करा लिया लेकिन मंगलौर कि क्षेत्र कि अमाया पर कोई ध्यान नहीं दिया।
