
मंगलौर। गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की पुलिस टीम को जनपद हरिद्वार में पतारस्सी सुरागरस्सी करने के दौरान नगला इमरती अंडर बाईपास पर पहुंचे तो मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिझोली गांव में अफजाल एवं मेहरबान अपने साथियों के साथ अपने अपने घरों में गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड के अधिकारी/कर्मचारी गणों के द्वारा 2 टीम बनाकर उपरोक्त मुखबिर के बताए हुए अनुसार दोनों घरों पर दबिश दी गई तो पहली टीम द्वारा अफजाल के घर पर दबिश दी गई तो अफजाल के घर से अफजाल पुत्र हनीफ, आरिश पुत्र हनीफ निवासी गण ग्राम बिझोली तथा जाहिद पुत्र अल्लाहबंदा निवासी मलकपुरा मंगलोर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से लगभग 211 किलोग्राम गौ मांस, गोकशी उपकरण, तीन जीवित गोवंश तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई वहीं पर दूसरी टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मेहरबान के घर से अभियुक्त युसूफ पुत्र शकील निवासी मोहल्ला किला थाना मंगलोर जनपद हरिद्वार तथा दिलशाना पत्नी शहबान निवासी ग्राम बिझोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जबकि घर के स्वामी तीन अभियुक्त गण मेहरबान पुत्र कमरुद्दीन, शहबान पुत्र मेहरबान, फैजान पुत्र मेहरबान मौके से गांव की गलियों में फरार हो गए पकड़े गए अभियुक्त गण के कब्जे से जिनके कब्जे से लगभग 310 किलोग्राम गो मांस, गोकशी उपकरण, तीन फरार अभियुक्त गण के तीन मोबाइल व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई*। मौके से पकड़े गए अभियुक्त गण एवं फरार अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली मंगलोर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराए गए। फरार अभियुक्त गण की तलाश जारी है पकड़े जाने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
*गोवंश पुलिस टीम का विवरण:-*
—————————–
1:- उ0नि0 आशीष कुमार ।
2:- उ0नि0 शरद सिंह।
3:- का0 199 प्रवीण कुमार।
4:- का0 119 राकेश।
5:- का0 1306 राजेंद्र।
6:- का0 28 प्रवीण सैनी
7:- म0का0 652 वर्षा।
