• Sat. May 30th, 2026

बैंक में चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, चोरी किया हुआ माल किया बरामद

ByAkeel Ahmad

Nov 5, 2022

मंगलौर
बैंक में चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया है और उसके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है
थाना कोतवाली मंगलौर पर विपुल चौधरी शाखा प्रबंधक पीएनबी बैंक लंढौरा द्वारा बैंक के बाहर लगे जरनेटर की बड़ी बैटरी व एसी की वायर एवं पाइप चोरी करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बैंक मैं लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास की दुकानों के लगे कैमरे खंगाले गए मुखबिर की सूचना पर मंगलौर रोड निकट गगन भट्टा से तंजीम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ माल शत-प्रतिशत बरामद किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । पूर्व में थाना कलियर व मंगलौर से चोरी के आर्म्स एक्ट के अपराध में जेल गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मनीष, कांस्टेबल संजय शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.